Recent Post

Wednesday, February 19, 2020

February 19, 2020

Salary Structure and its components


          Salary Structure and its components 

 
Salary Structure and its components    (Gross Salary Vs Net Vs Cost to Company -CTC)

1.Gross Salary Vs Net Vs Cost to Company
2.Types of Deductions
3.In Hand Salary Calculations
4.Examples

                                             CTC – Cost to Company : 

1.This is a total salary Package of Employee.
2.It includes all the benefits received by employee in a year.
3.It is not actual salary of employee.
4.It is a total amount that a company spends on a Employee in a year.
5.It will never equal to the amount of money which employee take home.

                                             Breakup of CTC Package :
 
                     1.Gross Salary Components
                     2.Incentives
                     3.Other Expenses
                     4.Employer Side Provident Fund
                     5.Employer Side Employer State Insurance
                                                
                                            Gross Salary :

           1.Gross Salary is the salary which is before any deduction made from it.
           2.EPF (Employee Provident Fund) is subtracted from Gross Salary.
           3.Gross Salary Components contains Fixed Amount.
           4.ESI (Employee State Insurance) is subtracted from Gross Salary.
 
Components of Gross Salary

1.Basic Salary
2.House Rent Allowance
3.Special Allowances
4.Educational Allowances
5.Medical Allowances
6.Leave Travel Allowances   
 
                           NET Salary
 
1.Net Salary is the salary which is Employee takes home.  
NET Salary = Gross Salary – All Deduction 
Deduction = ( Employer Provident Fund + Employer ESI + Professional Tax + Income Tax)
 
Deduction Components

1.Income Tax 
2.EPF ( Employee Side) 
3.Pension 
4.Professional Tax 
5.Labour Welfare Tax 
6.ESI ( Employee Side)

For Exp. = Net Salary  =  Gross Salary - Deductions
                       = 19,222 – 1,497
                       = 17,725 /- Take home    

Example CTC = 21,000/-
Gross Salary         = CTC – Employer side PF (12% of Basic) – Employer side ESI ( 3.75% of Gross)
                                = 21,000 – 1,153 – 625
                                = 19,222
1.Basic Salary                 = 9,611/- (50% of Gross Salary)
2.HRA                               = 4,806/- ( Half of Basic Salary)
3.Special Allowances    = 4,606    ( Gross salary – (Basic + HRA + Education Allowance))
4.Education Allowance = 200       ( Fixed)
5.Employee side PF        = 1,153/- (12% of Basic Salary)
6.Employee side ESI       = 144/-   ( 0.75% of Gross Salary)
7.Professional Tax          = 200/-    ( Fixed – as per state)
8.Income Tax                   = 0/-         ( No Tax Applicable for less than 5lac Per year Salary)
Gross Salary = Basic Salary + HRA + Special Allowance + Educational Allowance
Deduction = Gross Salary – ( Employer Provident Fund + Employer ESI + Professional Tax + Income Tax)

You can visit our YouTube channel : Youtube 
You can visit our Facebook Page :    Facebook
You can visit our Facebook Page :   Website
 

           

 
 

 

Monday, February 17, 2020

February 17, 2020

Pustkalaya ka Mahatav "पुस्तकालय का महत्व"

पुस्तकालय का महत्व

Pustakalya Ka Mahatav

सृष्टि के समस्त चराचरों में मनुश्य ही सर्वोत्कृष्ट कहलाने का गौरव प्राप्त करता है। मनुष्य ही चिंतन-मनन कर सकता है। अच्छे-बुरे का निर्णय कर सकता है तथा अपने छोटे से जीवन में बहुत कुछ सीखना चाहता है। उसी जिज्ञासावृत पुस्तकें शंात करती है अर्थात ज्ञान का भंडार पुस्तकों में समाहित है।

ऐसा स्थान जहां अनेक पुस्तरों को संगृहीत करके उनका एक विशाल भंडार बनाया जाता है। पुस्तकालय कहलाता है। पुस्तकालय ज्ञान के वे मंदिर हैं जो मानव इच्छा को शांत करते हैं, उसे विभिन्न विषयों पर नई जानकारियां उपलब्ध करते हैं, ज्ञान के संचित कोश से उसे निश्चित करते हैं। अतीत झरोखों की झलक दिखाते हैं तथा उसके बौद्धिक स्तर को उन्नत करते हैं।

दुनियां में विषय अनंत हैं उन विषयों से संबंधित पुस्तकें भी अनंत हैं। उन सभी पुस्तकों को खरीद कर पढ़ पाना किसी के बस की बात नहीं। इस आवश्यकता की पूर्ति पुस्तकालय अत्यंत सुगमता से कर सकता है। बड़े-बड़े पुस्तकालयों में लाखों पुस्तकें संगृहीत होती हैं। इनमें वे दुलर्भ पुस्तकें भी होती हैं जो अब अप्राप्य हैं जिन्हें किसी भी कीमत पर खरीदा नहीं जा सकता।

पुस्तकालय में बैठकर कोई भी व्यक्ति एक ही विषय पर अनेक व्यक्तियों के विचारों से परिचित हो सकता है। अन्य विषयों के साथ अपने विषय का तुलनात्मक अध्ययन भी कर सकता है। अनगिनत पुस्तकों वाले अधिकांश पुस्तकालय पूरी तरह व्यवस्थित होते हैं। विद्यार्थी कछ देर में ही अपनी जरूरत की पुस्तक पा सकता है।

पुस्तकालय में जाते समय उसके नियमों की जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। वहां जाकर वही पुस्तकें पढऩी चाहिए जिनकी आपको जरूरत हो। पुस्तकालय में ऐसी अनेक पुस्तकें होती हैं। यदि विद्यार्थी पुस्तकालय में केवल किस्से कहानियों की किताबें पढक़र अपना समय बर्बाद करने के लिए जाते हो तो सदुपयोग करना चाहिए तथा पुस्तालय में बैठकर शांत वातावरण में एकाग्रचित होकर अध्ययन करना चाहिए। पुस्तकालय में बैठकर पुस्तकें पढ़ते समय बिल्कुल शांत रहना चाहिए। पुस्तकालय की पुस्तकों पर पेंसिल या पेन से निशान लगाना, उनके चित्रों आदि को फाडऩा या गंदा करना ठीक नहीं है। वहां बैठकर हमें औरों का भी ध्यान रखना चाहिए। हमें कोई ऐसा आचरण नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों को असुविधा हो। पुस्तकालय किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं इसलिए वहां सगृहीत पुस्तकें सामाजिक संपति होती हैं अत: हमें पुस्तकालय की पुस्तकों को उसी दृष्टि से देखना चाहिए।

पुस्तकालयों में संकलित पुस्तकों के माध्यम से व्यक्ति भाव-विचार, भाषा, ज्ञान-विज्ञान आदि सभी विषयों के क्रमिक विकास का इतिहास जानकार उनका किसी भी विशिष्ट दृश्टि से अध्ययन कर सकता है। अपने प्रिय महापुरुष, राजनेता, कवि, साहित्यकार आदि के जीवन और विचारों से कोई व्यक्ति सहज ही साक्षात्कार संभव हो जाता है। जातियों, राष्ट्रों, धर्मों आदि के उत्थान-पतन का इतिहास भी पुस्तकों से जानकर उत्थान और पतन के कारणों को अपनाया या उनसे बचा जा सकता है।

पुस्तकालय ज्ञान-विज्ञान के अनंत भंडार होते हैं। उन्हें अपने भीतर समाए रहने वाला अनंत नदी-धारों, विचार-रत्नों, भाव-विचार-प्राणियों का अनंत सागर एंव निधि कहा जा सकता है। जैसे ज्ञान-विज्ञान के कई तरह के साधन पाकर भी सागर की अथाह गहराई एंव अछोर स्वरूपाकार को सही रूप से नाप-तोल संभव नहीं हुआ करता, उसी प्रकार पुस्तकालयों में संचित अथाह ज्ञान-विज्ञान, विचारों-भावों आदि को खंगाल पाना भी नितांत असंभव हुआ करता है। जैसे अनंत नदियों का प्रवाह नित्य प्रति सागर में मिलते रहकर उसे भरित बनाए रखता है वैसे ही नित्य नई-नई पुस्तकें भी प्रकाशित होकर पुस्तकालयों को भरा-पूरा किए रहती हैं। यही उनका महत्व एंव गौरव है।


You can visit our YouTube channel : Youtube
You can visit our Facebook Page :    Facebook

पुस्तकालय 
                                                                   Pustakalya
 अर्थ- पुस्तकालय शब्द दो शब्दों के योग से मिलकर बना है, पुस्तक + आलय। जिसका अर्थ है पुस्तकों का घर। पुस्तकालय अनेक प्रकार के होते हैं, जैसे -निजी पुस्तकालय, विद्यालय के पुस्तकालय, सार्वजनिक पुस्तकालय आदि।
 
प्रत्येक पुस्तकालय अपने आप में कुछ नियम बनाकर रखते हैं हमें पुस्तकालय में शान्ति के साथ बैठाकर अध्ययन करना चाहिये। जहां से पुस्तक उठाएं, हमारा कर्तव्य है कि उसे उसी स्थान पर वैसे ही रख दें।

1. पुस्तकालय का महत्व- पुस्तकालय को ज्ञान की देवी माता सरस्वती का मन्दिर कहा जाता है। सभी विद्यार्थी को चाहें, वह गरीब हो अमीर हो, बच्चा हो बूढ़ा हो नर हो नारी हो उन्हें किसी भेदभाव के पुस्तकालय मंे जाने की अनुमति प्रदान की जाती है, वे स्वइच्छा से कोई भी पुस्तक वहां से लेकर पढ़ सकते हैं।

पुस्तकालय मंे प्रसिद्व लेखकों के उपन्यास, कहानी संग्रह, नाटक, मनोरंजन काव्य-संगह तथा विद्यार्थियों के लिए परीक्षोपयोगी पुस्तकें उपलब्ध होती हैं।

2. समय बिताने का एक आदर्श स्थान- पुस्तकालय में जहां एक तरफ ज्ञान के भण्डार हैं वहीं दूसरी तरफ मनोरंजन के सस्ते और श्रेष्ठ साधन भी उपलब्ध हैं। अवकाश के दिनांे में पुस्तकालय समय बिताने का एक आदर्श स्थान है।

3. ज्ञान में वृद्धि- पुस्तकालय से हम अपनी आवश्यकता की सभी पुस्तकें प्राप्त कर सकते हैं उनका अध्ययन करके अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।

4. उपसंहार- पुस्तकालय के द्वारा हमें अपने देश के महापुरूषों के जीवन चरित्र सम्बन्धित महत्वपूर्ण बातों का पता चलता है। यह है कि उन्होनें देश की रक्षा के लिए क्या-क्या कार्य किये और किस प्रकार अपने प्राणों का बलिदान किया। उनकी जीवनियों को पढ़कर हमें उन जैसा बनने की प्रेरणा मिलती है। परन्तु आज के जमाने में देश मे पुस्तकालयों व पुस्तकों की बहुत कमी है, जिस कारण हमें सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त नहीं हो पाता। हमारी सरकार को भारत में पुस्तकालयों के विकास के लिए अधिक प्रयत्न किया जाना चाहिये।

 You can visit our YouTube channel : Youtube
You can visit our Facebook Page :    Facebook

Sunday, February 16, 2020

February 16, 2020

Corona Virus का कहर, चीन में 1670 से ज्यादा की मौत


टोक्यो। चीन में घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण और 142 लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,670 हो गई। जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर 355 लोग इस खतरनाक वायरस से संक्रमित है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री कात्सुनोबू कातो ने सरकारी प्रसारक एनएचके पर चर्चा में कहा, 'अभी तक, हमने 1,219 लोगों की जांच की। इनमें से 355 लोग पॉजीटिव पाए गए। उनमें से भी 73 लोगों में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।'

उल्लेखनीय है कि चीन में घातक कोरोना वायरस संक्रमण के कारण और 142 लोगों की मौत होने के साथ ही इससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,665 हो गई है। इस खतरनाक वायरस से 69,288 लोग संक्रमित है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के विशेषज्ञों के रविवार को बीजिंग पहुंच वायरस से निपटने में चीनी अधिकारियों की मदद करने की संभावना है। स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि डब्लूएचओ के विशेषज्ञ एक संयुक्त मिशन के साथ महामारी नियंत्रण की प्रभावकारिता जानने के लिए चीन के तीन प्रांतों का दौरा करेंगे।